बिहार की पूजा मिश्रा बनी लंदन में लेबर पार्टी के प्रचार की कमांडर, ललित नारायण मिश्रा की पोती हैं पूजा मिश्रा

एक बिहारी सब पर भारी

 

राजनीति और बिहार का अटूट रिश्ता है। कुछ लोग तो यहां तक कहते हैं कि पॉलिटिक्स तो बिहारियों की रगों में दौड़ता है। चाणक्य का नाम भला किसने नहीं सुना होगा…चाणक्य भी तो बिहार के ही रहने वाले थे। अब दिल्ली में MCD के चुनाव नतीजों को ही देख लीजिए।
भाजपा ने बिहार के प्रसिद्ध गायक और सांसद मनोज तिवारी को कमान सौंपा तो नतीजे चौंकाने वाले आए। खैर…ये बातें तो देश की हुई लेकिन अगर हम आपको कहें कि विदेश में भी बिहारियों की राजनीतिक सूझबूझ के लोग कायल हो चुके हैं।
इंग्लैंड में जून महीने में चुनाव होने हैं। लंदन में लेबर पार्टी ने चुनाव प्रचार करने का अहम जिम्मा पूजा मिश्रा को सौंपा है। पूजा मिश्रा के पति विपिन झा लंदन के मशहूर डॉक्टर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *