pm-modi-to-visit-oct-14-sixth-bridge

14 अक्टूबर को मोकामा में सिक्स लेन पुल का शिलान्यास करेंगे PM Modi

खबरें बिहार की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अक्टूबर को मोकामा सकते हैं। मोकामा के हाथीदह में उनका कार्यक्रम प्रस्तावित है। मोकामा के हाथीदह में सिक्स लेन सड़क पुल का शिलान्यास प्रधानमंत्री के हाथों कराए जाने की तैयारी है। उनके साथ केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी रहेंगे।

मोकामा और बेगूसराय के बीच सिक्स लेन सड़क पुल बनाना है। यह बख्तियारपुर-खगड़िया फोरलेन का हिस्सा होगा। पहले भी मोकामा में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की चर्चाएं थी, लेकिन नहीं सके थे।

peepa bridge patna

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ राम सागर सिंह ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी दी है। भाजपा नेता ने बताया कि पटना सिटी में आयोजित प्रदेश भाजपा कार्यसमिति बैठक में इसकी घोषणा की गई।

मोकामा-बेगूसराय के बीच का राजेंद्र पुल काफी जर्जर हो चुका है। बीते सात साल में कई बार इसकी मरम्मत कराई जा चुकी है। रेलवे द्वारा राजेंद्र पुल पर कई बार ओवरलोडिंग वाहनों का परिचालन भी सुरक्षा के मद्देनजर रोका जाता रहा है। नया पुल बनाने की मांग लंबे समय से हो रही थी।

हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *