पटना में गंगा नदी पर महात्मा गांधी सेतु के बगल में इस बार दो लेन वाला पीपा पुल निर्माण का काम शुरू हो गया। इसे हाजीपुर के तेरसिया से पटना के गायघाट बनाया जा रहा है।
पहली बार लोगों की सुविधा के लिए दो लेन का पीपा पुल बनवाया जा रहा है। इसके निर्माण पर 90 करोड़ रुपए व्यय होंगे। दोनों लेन का निर्माण कार्य नवम्बर अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। गंगा नदी पर बनने वाले इस पीपा पुल के दोनों लेन पर अब एक साथ सरपट गाड़ियां दौड़ेंगी।
इससे गांधी सेतु जाम से राहगीरों को मुक्ति मिलेगी। महात्मा गांधी सेतु के सुपर स्ट्रक्चर को काटने का काम तेजी से चल रहा है। इस पुल पर जंगरोधी स्टील स्ट्रक्चर लगाया जाएगा। इस दौरान राजधानी पटना से उत्तर बिहार की ओर जाने और पटना की ओर आने वाले का परिचालन बाधित हो, इसके लिए राज्य सरकार दो लेन वाला पीपा पुल बनवा रहा है।
इस बार पुल की लंबाई इस बार पहले से बढ़ाए जाने की संभावना है। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के एमडी उमेश कुमार ने बताया कि महात्मा गांधी सेतु के बगल में 90 करोड़ की लागत से गंगा नदी में दो लेन वाला पीपा पुल निर्माण का काम शुरू करा दिया गया है।
नवंबर अंत तक पीपा पुल के दोनों लेन के निर्माण का काम पूरा कर लिया जाएगा। दिसंबर तक पुल के दोनों लेन पर परिचालन शुरू हो जाएगा। हाजीपुर के तेरसिया दियारा और पटना के गायघाट के पास पीपा पुल से जुड़े एप्रोच रोड को दुरुस्त कराया जाएगा।