भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के पिता का शनिवार देर रात निधन हो गया। पवन सिंह के परिवार में पिछले दो साल में ये दूसरी मौत है। इससे पहले उनकी पत्नी ने दो साल पहले मुंबई में suicide कर लिया था।
बता दें कि पवन सिंह की शादी अपने बड़े भाई की साली नीलम से 1 दिसंबर 2014 को बड़े धूमधाम से हुई थी। नीलम ने शादी के तीन माह के बाद मार्च 2015 में फांसी लगाकर suicide कर लिया। नीलम से पवन सिंह ने लव मैरिज किया था। नीलम की बहन पूनम ने मुंबई पुलिस को बताया था कि पवन सिंह काम के सिलसिले में हमेशा व्यस्त रहते थे।
इसके कारण नीलम को वक्त नहीं दे पाते थे। इससे नीलम तनाव में रहती थी। नीलम के suicide करने के बाद सबसे पहले पूनम ने ही देखा था। फिर पवन सिंह को सूचना दी थी। पवन सिंह अपनी पत्नी को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने नीलम को मृत घोषित कर दिया था।
नीलम सुसाइड करने से 6 दिन पहले ही मुंबई आई थी। वह बीए-पार्ट वन की परीक्षा देने के लिए मुंबई से आरा गई थीं। पवन सिंह के गाने तू लगावेलु जब लिपिस्टिक, हिलेला आरा डिस्टिक, सानिया कट नथुनिया जान मारेला, लॉलीपॉप लागेलू जैसे गाने ने फेमस कर दिया।
गाने फेमस होने के बाद पवन सिंह को भोजपुरी फिल्मों में गाने के ऑफर आने लगे। कुछ सालों के बाद पवन सिंह भोजपुरी फिल्म में काम करने लगे। आज भोजपुरी के फेमस एक्टरों में से एक हैं।
पवन ने त्रिदेव, पवन पुरबइया, एक दूजे के लिए, संग्राम, जिद्दी, सरकार राज, ले के आजा बैंड बाजा ए पवन राजा, वीर बलवान, जान लेबू का, गदर, सत्या, तेरे जइसा यार कहां, चैलेंज समेत कई हिट फिल्में की है। पवन सिंह की कई फिल्में जल्द रिलीज होने वाली है।