भोजपुरी एक्टर और सिंगर Pawan Singh के पिता रामाशंकर सिंह का शनिवार की रात निधन हो गया। 74 साल के रामाशंकर सिंह एक सप्ताह से बीमार थे। आरा के पकडी स्थित आवास पर पवन के पिता का निधन हुआ।
पैतृक गांव जोकहरी में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पवन सिंह के पिता के निधन पर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने शोक जताया है। Pawan Singh का अब तक सैकड़ों एलबम आ चुका है। पहले पवन सिंह भक्ति गीत अधिक गाते थे।
फिर धीरे-धीरे इनके गाने फेमस होने लगे।
फिर तू लगावेलु जब लिपिस्टिक, हिलेला आरा डिस्टिक, सानिया कट नथुनिया जान मारेला, लॉलीपॉप लागेलू जैसे गाने ने पवन को फेमस कर दिया। गाने फेमस होने के बाद पवन सिंह को भोजपुरी फिल्मों में गाने के ऑफर आने लगे।
कुछ सालों के बाद Pawan Singh भोजपुरी फिल्म में काम करने लगे। आज भोजपुरी के फेमस एक्टरों में से एक हैं। पवन ने त्रिदेव, पवन पुरबइया, एक दूजे के लिए, संग्राम, जिद्दी, सरकार राज, ले के आजा बैंड बाजा ए पवन राजा, वीर बलवान, जान लेबू का, गदर, सत्या, तेरे जइसा यार कहां, चैलेंज समेत कई हिट फिल्में की है। पवन सिंह की कई फिल्में जल्द रिलीज होने वाली है।