पटना : जेट एयरवेज ने रविवार से पटना-दिल्ली के बीच सुबह में एक नया विमान शुरू किया। पहले दिन इस विमान से दिल्ली से 168 यात्री आए और यहां से 130 यात्री दिल्ली गए। अब दिल्ली के लिए जेट एयरवेज के तीन विमान हो गए हैं।
12 अक्टूबर से जेट बेंगलुरु के लिए एक नया विमान शुरू करने जा रहा है। यह सुबह 9.10 बजे पटना से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगा। उधर, दिवाली और छठ को देखते हुए विमानन कंपनियों ने एडिशनल फ्लाइट शुरू करने का निर्णय लिया है।
गो एयर 3 अक्टूबर से मुंबई-पटना-मुंबई के लिए डायरेक्ट एडिशनल फ्लाइट शुरू करेगा। गो एयर की फ्लाइट जी 8-583 मुंबई से शाम 6.35 बजे पटना पहुंचेगी और शाम 7.05 बजे पटना से मुंबई के लिए उड़ान भरेगी। यह 28 अक्टूबर तक उड़ान भरेगा।