देश की राजधानी नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में वॉइस ऑफ बिहार की तरफ से आयोजित सम्मान समारोह में बिहार के उत्कर्ष कुमार को बिहार गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।जानकारी अनुसार बिंदेश्वरी पाठक के हाथों उत्कर्ष कुमार को यह सम्मान दिया गया। जानकारी अनुसार उत्कर्ष कुमार को यह सम्मान सबसे कम उम्र में सक्रिय राजनीति और समाज सेवा के क्षेत्र में विशेष काम करने के लिए मिला है। पुरस्कार ग्रहण करने के बाद श्री कुमार ने बताया कि इस सम्मान को वे अपने अभिभावक और बिहारी जनता को समर्पित करते है।
लाइव बिहार से बात करते हुए श्री कुमार ने कहा कि मैंने राजनीतिज्ञ और राजनीति के बारे में लोगों की धारणा को बदलने की कोशिश की है। शिक्षित लोगों को मुख्यधारा की राजनीति में लाने के लिए प्रयासरत हूं। वे सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को भी सुझाव के माध्यम से मदद करते हैं।
बताते चले कि उत्कर्ष वर्तमान समय में युवा जदयू के महासचिव हैं। उन्होंने दसवीं तक की पढ़ाई ज्ञान निकेतन स्कूल से की है। वहीं उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पॉलटिकल साइंस में स्नातक किए हैं।