बॉलीवुड के मशहूर एक्टर पंकज त्रिपाठी दो दिनों के लिए अपने पैतृक गांव गोपालगंज के बेलसंड आये हुए थे। कई हिंदी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के लिए मशहूर इस एक्टर के मुताबिक गांव में सादगी भरे चहरे हैं और यहां आज भी लोगों के अंदर सच्चाई जिंदा है।
दरअसल, पंकज त्रिपाठी मुंबई की चकाचौंध से दूर दो दिनों तक अपने पैत्रिक गांव बरौली के बेलसंड में थे। जहां वे अपने माता-पिता की सेवा करने के बाद सोमवार की देर रात मुंबई वापस लौट गए।
पंकज त्रिपाठी ने कहा कि आगामी 22 सितंबर को उनकी बेहतरीन फिल्म ‘न्यूटन’ आ रही है, जिसमें वे लीड रोल में हैं। उन्होंने बताया कि इस फिल्म को बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में अवॉर्ड भी मिला है।
उन्होंने आगे कहा कि इसी फिल्म की प्रमोशन से पहले वे अपने माता-पिता से आशीर्वाद लेने आये हुए हैं। इस दौरान फिल्म एक्टर पंकज त्रिपाठी ने बताया कि ‘न्यूटन’ के बाद उनकी अगली फिल्म ‘फुकरे रिटर्न्स’ दिसंबर में आने वाली है। जबकि ‘बरेली की बर्फी’ सिनेमा घरों में चल रही है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।