डाक बंगला पर बनेगा कांच की चूडी से 80 फीट का पंडाल,डिजाइन कलाकार रितेश चटर्जी ने किया है।

खबरें बिहार की

डाक बंगला चौराहे पर कांच की चूड़ी, शीशा, समुद्र के पत्थर, लकड़ी का बुरादा एवं रेशम के धागों से भव्य पंडाल का निर्माण किया जाएगा। पंडाल की ऊंचाई 80 फीट होगी। इसका डिजाइन कोलकाता आर्ट कॉलेज के कलाकार रितेश चटर्जी ने किया है। पूजा समिति के अध्यक्ष संजीव प्रसाद टोनी ने लाइव बिहार से कहा कि पंडाल का निर्माण पश्चिम बंगाल स्थित मीदिनापुर के भूइयां डेकोरेटर द्वारा किया जा रहा है। दुर्गा का रूप धारण करेंगी कन्याएं : डाक बंगला चौराहे पर ब्रह्मकुमारी प्रजापिता की कन्याएं मां दुर्गा के रूप में नजर आएंगी। इनके लिए डाकबंगला स्थित राजकीय कन्या उच्च विद्यालय के पास मंच बनाया जाएगा। पूर्व के वर्षो की भांति इस वर्ष भी वे दर्शकों का आकर्षित करेंगी।

कोलकाता के कलाकार बना रहे मूर्ति : कोलकाता के कलाकार बना रहे मूर्तियहां पर कोलकाता के मशहूर कलाकार जगन्नाथ पाल मां दुर्गा एवं अन्य प्रतिमाओं का निर्माण का रहे हैं। वे यहां पर पिछले 25 वर्षो से मां की प्रतिमा का निर्माण कर रहे हैं। मां की प्रतिमा आशीर्वाद मुद्रा में होगी। मूर्ति निर्माण के लिए बनारस, हरिद्वार, ऋषिकेश एवं कोलकाता के हुगली नदी से मिट्टी एवं पानी मंगाया गया है। मां दुर्गा के सजाने के लिए बांग्लादेश से सजावट की सामग्री मंगाई गई है।

बच्चों के लिए होंगे कई आकर्षण का केंद्र : डाक बंगला चौराहा पर बच्चों को आकर्षित करने के टॉय टेन दौड़ती नजर आएगी। इसके अलावा हेलीकॉप्टर उड़ते नजर आएगा। यहां पर ड्रैगन को मुंह से आग उगलते देखा जाएगा। यहां पर घोड़ा बच्चों को घुमाते नजर आएगा। ग्लोब के ऊपर चील मंडराती दिखाई देगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *