पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही सर्द भरी हवाओं के कारण ठंड ने अपना रंग दिखाना आरंभ कर दिया है। न्यूनतम पारा नौ डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया, जिससे रात सर्द रही। हालांकि, अभी शुक्रवार की सुबह हवा की रफ्तार कम होने और आसमान साफ रहने के कारण तेज धूप खिलने से राहत मिली। दिन चढ़ते चढ़ते मौसम में गर्माहट का एहसास होने लगा है।
ठंड की दबिश इस कदर बढ़ रही है कि एक दिन में लगभग दो डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान में गिरावट हो गई है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने बताया कि तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा। खासकर शाम से रात सुबह तक ज्यादा ठंड लगेगा। 11 किलोमीटर प्रति घंटा से पछुआ हवा चल रही है। तेज हवा में तापमान गिरने से रात में सिहरन जैसी स्थिति हो रही है।
- दिन में भी दिखा ठंड का असर
- धीरे-धीरे ठंड दे रही जिले में दस्तक
- बच्चों-गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों का रखें ख्याल
- तेजी से गिरेगा तापमान
- अभी 15 दिन दूर रहेगा कुहासा
- दिसंबर के दूसरे सप्ताह से पड़ेगा कुहासा
- दिसंबर लास्ट और जनवरी के दो सप्ताह तक भयंकर ठंड पड़ने के आसारॉ
- गंगा किनारे बसे भागलपुर में रिकार्डतोड़ ठंड पड़ने का पूर्वानुमान
फिलवक्त वर्षा के आसार नहीं हैं लेकिन घनी आबादी वाले क्षेत्रों में कोहरा का असर दिखेगा। बताया गया कि अधिक आद्रता के साथ तेज गति का पछुआ हवा रात के पारे को लुड़का रहा है। विश्वविद्यालय के एपीआरओ अजय भारद्वाज कहते हैं कि मौसमी कारकों के प्रभाव से अगले दो से तीन दिनों में रात के पारे में तीन डिग्री तक कमी आएगी। जबकि दिन के तापमान में कोई खास अंतर होने की संभावना नहीं है। इस दौरान तेज गति से तकरीबन 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से सर्द भरी पछुआ हवा चलेगी।