पटना के गांधी मैदान में तीन Open FoodCourt खुल गए। यहां चाइनीज, साउथ इंडियन, कांटिनेंटल सहित 165 से अधिक लजीज व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं। 35 फ्लेवर में बिना दूध की चाय भी मिल रही है।
इसकी कीमत 15 से 18 रुपए है। नॉनवेज, वेज, स्वीट्स डेजर्ट ड्रिंक का अलग-अलग काउंटर होगा। तीन फूड कोर्ट में 60 स्टॉल हैं। एक में 50 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। फ्री वाई-फाई की सुविधा दी जाएगी। Open FoodCourt का उद्घाटन गुरुवार को प्रमंडलीय आयुक्त आनंद किशोर ने किया।
प्रमंडलीय आयुक्त ने टेस्ट ऑफ बिहार फेसबुक पेज लान्च किया। इस पर फूड कोर्ट में मिलने वाले व्यंजन, इवेंट्स आदि की जानकारी रहेगी। टेस्ट ऑफ बिहार नाम से मोबाइल एप भी लान्च किया गया है। मेन्यू, उसकी दर तथा Open FoodCourt के लोकेशन से संबंधित जानकारी के लिए गांधी मैदान को सिटी स्क्वायर के रूप में विकसित किया जाएगा।
यह विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का केन्द्र होगा। यह शहर का मोस्ट हैपनिंग प्लेस होगा। -आनंदकिशोर, प्रमंडलीय आयुक्त फूड कोर्ट की मास्टर सेफ मुंगेर की श्वाति शिखा हैं। ये स्टार प्लस सीजन-1 पर मास्टर सेफ टाॅप 12 की कंटेस्टेंट रही हैं। इनके द्वारा बनाए गए मुगलई पराठा, नवाबी रोल, गार्लिक ब्रेड, चिकेन कस्सा पराठा आदि का स्वाद ले सकेंगे।
अवधी खाने में बिहारी तड़का मिलेगा। जीरो ऑयल फूड होगा। श्वाति ने कुकिंग पर 10 किताबें लिखी हैं। बिहार के जिलों की प्रसिद्ध मिठाइयां। मसलन- तिलकुट, खुरचन, पुड़किया, लाई, बेलग्रामी, खाजा, लड्डू। लिट्टी-चोखा, घुघनी-चूड़ा, प्याज पकौड़ी, कचरी, चाट, गोलगप्पा, दहीबाड़ा, दरभंगा का आठा मीट, चंपारण का तास और चूड़ा, चाइनीज फूड, पंजाबी फूड, साउथ इंडियन फूड आदि।
स्वीट एंड डेजर्ट जोन में सत्तू, नीर, लस्सी, फ्रूट एंड वेजीटेबल जूस, नारियल पानी, गन्ने का जूस आदि।
यहां वाटर एटीएम लगी है। आरओ का पानी पांच रुपए प्रति लीटर मिलेगा। खाने के लिए प्लेट से लेकर ग्लास तक सब बायो डिग्रेबल है। लकड़ी के छाल के विभिन्न सेप में प्लेट हैं।
अस्तित्व एजेंसी के एमडी ओपी तिवारी ने बताया- यहां वीकेंड में म्यूजिकल शो होगा। रॉक बैंड, क्लासिकल, म्यूजिकल, टैलेंट हंट के कलाकारों को बुलाया जाएगा। एनआईटी, बीआईटी के छात्र भी हिस्सा लेंगे।
ऑडियो मेन्यू की व्यवस्था होगी। डिवोटी मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर विवेक ने बताया कि खाने की गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा। यहां निदान के रंजन कुमार सिंह मौजूद थे। फूड कोर्ट का उद्घाटन प्रमंडलीय आयुक्त आनंद किशोर ने किया।