सालों बाद अंतरिक्ष में तिरंगा लहराने को तैयार है एक और भारतीय, नासा की तरफ से जायेंगे राजा चारी

अंतर्राष्‍ट्रीय खबरें

नासा ने अपने अंतरिक्ष मिशन के लिए 12 नए अंतरिक्षयात्रियों का चयन किया है। इन नए अंतरिक्षयात्रियों में एक भारतीय अमेरिकी भी है। नासा ने ये चुनाव रिकॉर्ड 18,300 आवेदकों के बीच किया है।

नासा ने इन अंतरिक्षयात्रियों का चयन धरती की कक्षा से गहरे अंतरिक्ष में अध्ययन के लिए किया गया है। इसके अनुसार इन्हें अब ट्रेनिंग दी जाएगी। नासा द्वारा चुने गए लोगों में से 7 पुरुष और 5 महिलाएं हैं। ये पिछले 20 सालों सबसे बड़ा ग्रुप अंतरिक्ष मिशन पर जाने के लिए चुना गया है।

चुने गए 12 लोगों में 6 सेना के अधिकारी, 3 वैज्ञानिक, 2 मेडिकल डॉक्टर और एक स्पेसएक्स का इंजीनियर है। इसके अलावा इस टीम में एक नासा का रिसर्च पायलट भी होगा। इन चुने गए लोगों में एक भारतीय अमेरिकी भी हैं उनका नाम राजा ग्रिंदर चारी है।

लेफ्टिनेंट कर्नल राजा ग्रिंदर चारी 39 साल के हैं। वह 461वें फ्लाइट टेस्ट स्कवाड्रन के कमांडर और कैलिफोर्निया में एडवर्ड एयरफोर्स बेस पर एम 35 इंटीग्रेटेड टेस्ट फोर्स के डायरेक्टर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *