प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान यहां रहने वाले भारतीय वॉशिंगटन में उनका जोरदार स्वागत करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
मोदी 26 जून को डोनाल्ड ट्रम्प से व्हाइट हाउस में मुलाकात करेंगे। मोदी व्हाइट हाउस में अमेरिकन प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प के साथ डिनर करेंगे। आपको बताते चलें कि मोदी की लाइफ में एक समय वह भी था, जब उन्होंने व्हाइट हाउस के गेट पर फोटो खिंचवाई थीं।
आरएसएस प्रचारक के रूप में मोदी सितंबर, 1993 में अमेरिका पहुंचे थे। वे विवेकानंद की 100वीं जन्मजयंती अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने शिकागो पहुंचे थे। यह उनकी 5 दिवसीय यात्रा थी। इस दौरान वे शिकागो में रहने वाले व आरएसएस से जुड़े डॉ. भरतभाई बाराई के घर पर रुके थे। उनके साथ मुरली मनोहर जोशी भी थे।