बिहार की राजधानी पटना में मां पटनेश्वरी का मंदिर है। यह मंदिर पटना में के सबसे पुराने और पवित्र मंदिरों में से एक है। इसके बारे में कहा जाता है कि जो एक बार मां का दर्शन कर लेता है, वह हमेशा के लिए धनवान बन जाता है।
इस मंदिर को भारत में स्थित 51 सिद्ध शक्ति पीठों में से एक माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब भगवान विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र से सती पर वार किया था को उनके शव की “दाहिनी जांघ” यहां गिरी गयी थी।
वास्तविक तौर पर इस प्राचीन मंदिर को माँ सर्वानंद कारी पटनेश्वरी कहा जाता है, जिसे देवी दुर्गा का निवास्थान माना जाता है। पटना शहर का नाम भी बड़ी पटन देवी मंदिर के नाम पर ही है।