पटना: पूर्व मंत्री मुंद्रिका प्रसाद यादव का आज निधन हो गया। वे पारस अस्पताल में भर्ती थे। बताया जाता है कि उनकी मौत ब्रेन हेमरेज के कारण हुई है।
बताते चले कि वे कई दिनों से बीमार थे। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद राजद अध्यक्ष लालू यादव भी उन्हें देखने पहुंचे थे। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक मुंद्रिका सिंह यादव जी गंभीर रूप से बीमार हैं। आज उन्हें देखने राम कृपाल यादव पारस हॉस्पिटल गये।
ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उनकी तबियत नासाज है। वह अपने आवास में गिरने के बाद गंभीर रूप से बीमार हो गये थे। इसके बाद तत्काल पटना के पारस अस्पताल में उन्हें घर वालों ने भर्ती करावाया। इसके बाद से वह कोमा में हैं। वर्तमान में विधायक के साथ राजद के प्रधान महासचिव के पद पर आसीन मुन्द्रिका सिंह यादव बीते एक सप्ताह से अपने क्षेत्र में थे और वहीं उन्हें डेंगू बुखार हो गया था।
उधर सीएम नीतीश कुमार, लालू यादव, सुशील मोदी सहित अन्य नेताओं ने शोक संवदेना व्यक्त की है।