नीतीश-तेजस्वी की महागठबंधन सरकार में कौन बनेगा मंत्री? यहां देखें संभावित लिस्ट

खबरें बिहार की राजनीति

नीतीश कैबिनेट का मंगलवार को विस्तार होगा। महागठबंधन ने संभावित मंत्रियों के नाम लगभग तय कर लिये हैं। कैबिनेट में राजद की हिस्सेदारी अधिक होगी। यही नहीं, उसे पिछले कैबिनेट में भाजपा कोटे के ही अधिसंख्य विभाग मिलेंगे। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर उनसे संभावित नाम पर चर्चा की। यही नहीं, सरकार गठन को लेकर भी उनके बीच विस्तार से बात हुई। इसके पहले तेजस्वी ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और जदयू के वरिष्ठ नेता बिजेन्द्र यादव से भी मुलाकात की।

नीतीश कैबिनेट के सारे मंत्रियों की शपथ एक साथ नहीं होगी। कुछ मंत्रियों की शपथ मंगलवार को होगी। तय फार्मूले के तहत राजद को 17, जदयू को 13, कांग्रेस को 3, हम को 1, निर्दलीय को 1 मंत्री पद मिलना लगभग तय है। शिक्षा, ग्रामीण कार्य समेत कुछ विभाग राजद के खाते में जबकि वित्त जदयू के पास जा सकता है। जदयू के कुछ पुराने मंत्रियों के ड्रॉप होने की भी संभावना है। उपेन्द्र कुशवाहा समेत कुछ नए चेहरों को जगह मिल सकती है।

उधर, जदयू नेता विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि 16 अगस्त को कैबिनेट का विस्तार होगा। संभावित मंत्रियों के नाम पर चर्चा चल रही है। किसी को हटाने या नए लोगों को शामिल करने पर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। महागठबंधन नेता मिलकर इसे तय करेंगे। वहीं, कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्तचरण दास ने कहा कि 16 अगस्त को नए मंत्रियों की शपथ होगी। नीतीश कैबिनेट में कांग्रेस के तीन मंत्री शामिल होंगे।

वरीय नेताओं के साथ बैठे सीएम

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को अपने वरीय सहयोगियों के साथ बैठे। उन्होंने उनसे भावी सरकार के स्वरूप को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक में ललन सिंह, बिजेन्द्र यादव, विजय चौधरी मौजूद थे। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष और विधान परिषद सभापति को लेकर भी चर्चा हुई।

संभावित चेहरे

राजद- तेजप्रताप यादव, आलोक मेहता, कुमार सर्वजीत, समीर कुमार महासेठ, अनिता देवी, ललित यादव, ऋषि कुमार, सुरेन्द्र यादव, चन्द्रशेखर, कार्तिक कुमार, सुधाकर सिंह, शमीम अहमद, रणविजय साहू, अख्तरुल इस्लाम शाहीन
जदयू- विजय कुमार चौधरी, बिजेन्द्र प्रसाद यादव, उपेन्द्र कुशवाहा, श्रवण कुमार, संजय झा, अशोक कुमार चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, जमा खान, सुनील कुमार, शीला मंडल
कांग्रेस- अजीत शर्मा, राजेश राम, शकील अहमद, मदन मोहन झा
हम- संतोष सुमन
निर्दलीय- सुमित सिंह

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *