देश की हिंदी पत्रकारिता में बिहारियों का जलवा रहा है। शीर्ष के सभी पत्रकार बिहारी ही हैं। इन्हीं में से एक हैं कादम्बिनी शर्मा।
कादम्बिनी शर्मा ने खुद को मीडिया जगत की एक जानी मानी चेहरे के रूप में स्थापित किया है। कादम्बिनी एनडीटीवी इंडिया में न्यूज़ एंकर हैं। हालांकि वो टीवी पर बहुत कम और टीवी के पीछे ज़्यादा दिखती हैं। कादम्बिनी बिहार के ही मुंगेर जिले की रहनी वाली हैं।
ये एनडीटीवी इंडिया में इंटरनेशनल एजेंडा, इंडिया 9 बजे और प्राइमटाइम शोज़ में न्यूज़ एंकर के रूप में आती रहती हैं। 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान इन्होंने अपना स्पेशल शो मिशन 2014 किया था। चैनल में मुख्य रूप से वो अंतरराष्ट्रीय मामलों की संपादक हैं।
इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून में अपना स्नातक और फ़िर लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से स्नातकोत्तर किया है। अपने क्वालिफिकेशन और परिचर्चा में शानदार प्रस्तुतिकरण की वजह से ये हिंदी पत्रकारिता की बेहद काबिल पत्रकारों में से एक हैं।