पथ निर्माण मंत्री नन्द किशोर यादव पटना के साथ वैशाली के भी प्रभारी mantri होंगे। स्वास्थ्य mantri मंगल पांडेय सारण और गोपालगंज के प्रभारी होंगे।
राज्य सरकार ने जिलों में प्रभारी मंत्रियों की नए सिरे से जिम्मेदारी दी गई है। गुरुवार को कैबिनेट विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया।
पशुपति नाथ पारस को मुजफ्फरपुर, विजेंद्र प्रसाद को किशनगंज अररिया और मधेपुरा, रमेश ऋषिदेव को सहरसा और सुपौल, राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को भागलपुर और बांका, प्रमोद कुमार को सीवान, सुरेश शर्मा को सीतामढ़ी, राणा रणधीर सिंह को शिवहर, श्रवण कुमार को नवादा, शेखपुरा और लखीसराय, जय कुमार को मुंगेर और जहानाबाद, विनोद कुमार सिंह को भाजपुर और अरवल, डॉ प्रेम कुमार को मधुबनी और रोहतास की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा राम नारायण मंडल को कहिटार, कृष्णनंदन वर्मा को गया, महेश्वर राजगीर दरभंगा, दिनेशचंद्र् यादव को पूर्णिया, विनोद नारायण झा को पूर्व चंपारण, शैलेश कुमार को नालंदा, मंजू वर्मा को समस्तीपुर, संतोष कुमार निराला को कैमूर, विजय कुमार सिन्हा को बेगूसराय, कपिवल देव कामत को खगड़िया।
खुर्शीद उर्फ फिरोड अहमद को जमुई, कृष्ण कुमार ऋषि को बक्सर, मदन सहनी को पश्चिम चंपारण और ब्रजकिशरो को औरंगाबाद का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।