होम मिनिस्ट्री उत्तर प्रदेश के मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम जल्द ही बदलने पर फैसला लेगी। मिली जानकारी के मुताबिक, मुगलसराय का नाम पंडित दीन दयाल उपाध्याय के नाम पर रखा जा सकता है।
उत्तर प्रदेश सरकार की साप्ताहिक कैबिनेट बैठक पर ये फैसला लिया गया है। बता दें कि इस बैठक में तीन प्रस्ताव रखा गया था लेकिन उनमें से मुगलसराय स्टेशन का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय पर रखने के लिए प्रस्ताव पास किया गया।
इस प्रस्ताव को अब केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।
होम मिनिस्ट्री ने कहा कि प्रस्ताव मिला है इस पर विचार किया जा रहा है। बता दें कि मुगलसराय देश का चौथा सबसे व्यस्त रेलवे जंक्शन है। दीनदयाल उपाध्याय के जन्म स्थान को पर्यटन विभाग विकसित करेगा।