नालंदा में बौद्ध स्थलों का परिभ्रमण करेंगे कोरिया के श्रद्धालु:25 फरवरी से 28 फरवरी तक करेंगे पैदल यात्रा

आस्था जानकारी

कोरियाई बौद्ध तीर्थ यात्रा के तहत 200 बौद्ध यात्रियों सहित लगभग 5000 प्रतिभागियों का दल का बिहार राज्य में 13 फरवरी से 5 मार्च तक परिभ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। बिहार के पवित्र बौद्ध स्थलों के परिभ्रमण के क्रम में बौद्ध श्रद्धालुओं का दल 25 फरवरी से 28 फरवरी की अवधि में नालंदा जिला में पैदल यात्रा करते हुए अगले गंतव्य की ओर प्रस्थान करेगा

श्रद्धालुओं का दल 25 फरवरी को राजगीर में वेणुवन, अजातशत्रु स्तूप एवं गृद्धकूट पर्वत तथा 26 फरवरी को नालंदा खंडहर का परिभ्रमण करेगा। इस अवसर पर परिभ्रमण के संपूर्ण मार्ग, कार्यक्रम स्थल एवं निर्धारित रहने के स्थलों पर स्वच्छता, पेयजल एवं सुरक्षा आदि से संबंधित व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

सभी पदाधिकारियों को कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा की जानकारी दी गई है। इसके साथ ही निर्धारित मार्ग, कार्यक्रम स्थल एवं रहने के स्थल पर स्वच्छता, पेयजल, सुरक्षा आदि से संबंधित आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने बौद्ध श्रद्धालुओं के परिभ्रमण कार्यक्रम को लेकर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी बिहार शरीफ, अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर, भूमि सुधार उप समाहर्ता राजगीर, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद राजगीर, अंचलाधिकारी राजगीर को सभी तैयारियां स-समय पूर्ण करने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *