बेगूसराय में मुसलमानों ने बनवाया हनुमान मंदिर, पूरी दुनिया के लिए मिसाल बना बिहार

खबरें बिहार की

एक तरफ कुछ लोग धर्म के नाम पे इंसानियत भू जाते हैं, वहीँ कुछ लोगों के आपसी भाईचारे की मिसाल पर पूरी दुनिया झुक के सलाम करती है। इसी तरह रामनवमी के मौके पर एक हनुमान मंदिर आपसी सौहार्द और भाईचारे की मिसाल कायम कर गया। बेगूसराय के बखरी मे बने इस मंदिर के निर्माण क लिए हिन्दू के साथ मुसलमानों ने जमीन दान देकर धर्म क नाम पर झगड़ने वालों क लिए धर्म की एक नई और ख़ूबसूरत परिभाषा उकेरी है।

शहीद चौक पर स्थापित यह मंदिर कुछ दिन पहले तक बुरी हालत में था। इसके पास स्थित बखरी थाना के थाना प्रभारी के मन में इस मंदिर को बनवाने की बात आई और उन्होंने कुछ लोगों से इस सिलसिले में बात की जिसके बाद हिन्दू और मुसलमानों ने इस मंदिर के निर्माण के लिए कंधे- से- कंधा मिलाकर धर्म की उस दीवार को तोड़ा है जिसे लेकर अक्सर झगड़े हुआ करते हैं।

मंदिर क लिए मुसलमानो ने भी जमीन दान करने के साथ कुछ ने आर्थिक सहायता की तो कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने ने श्रमदान दिया। इलाके के लोगों का मानना है कि देश के हिन्दू और मुसलमानों के लिए बखरी एक उदाहरण बनेगा। स्थानीय लोगों ने कहा की अगर हिन्दू और मुसलमान एक हो जाएं तो दुनिया में भारत एक मजबूत देश बन कर उभरेगा। राम नवमी के पावन अवसर पर मुसलमानों ने भी हिन्दू देवी-देवताओं की श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया।

1 thought on “बेगूसराय में मुसलमानों ने बनवाया हनुमान मंदिर, पूरी दुनिया के लिए मिसाल बना बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *