जहानाबाद जिले के छोटे से गांव से हैं पल्लवी शर्मा। धनगांवां गांव की रहने वाली पल्लवी ने बिहार का नाम रौशन किया है। पल्लवी ने पांच हजार प्रतिभागियों की रेस में अपना परचम लहराया है। पल्लवी ने मिसेज इंडिया ईस्ट का खिताब अपने नाम कर लिया है। अपनी जीत पर उन्होंने कहा कि, मुझे पढ़ने का शौक बचपन से है। हालांकि इस सफलता की मैंने कल्पना नहीं की थी। बिहार व जिलेवासियों और माता-पिता के आशीर्वाद से मुझे मिसेज इंडिया ईस्ट बनने का गौरव प्राप्त हुआ है।
चंडीगढ़ में रह रहीं पल्लवी तीन भाई- बहनों में सबसे बड़ी हैं। पल्लवी के दादा और पिता पूर्व सैनिक रह चुके हैं। 2011 में पल्लवी की शादी भागलपुर निवासी संतोष शर्मा से हुई थी। शादी के बाद स्नातक की डिगरी ली। पति सेना में लेफ्टिनेंट पद चयनित हुए हैं। अभी राजस्थान में प्रशिक्षण ले रहे हैं।