motihari jail chhath

राबड़ी देवी समेत 80 कैदी कर रहे मोतिहारी केंद्रीय जेल में छठ पूजा

कही-सुनी

केन्द्रीय कारा में बंद 80 कैदी लोक आस्था का महापर्व छठ कर रहे हैं। जिसमें 42 पुरुष और 38 महिलाएं हैं। जिस कारण जेल के अंदर कैदियों में काफी उत्साह है।

जेल के अंदर छठ करने वाले महिला और पुरुष कैदियों को जेल प्रशासन द्वारा महापर्व के मद्देनजर सारी व्यवस्था कराई गई है।

बता दें कि केन्द्रीय कारा में कैदियों के छठ पर्व करने को लेकर कपड़े से लेकर प्रसाद तक की व्यवस्था जेल प्रशासन द्वारा करायी गई है।

छठ करने वाले कैदियों में सजायफ्ता के साथ-साथ विचाराधीन कैदी भी शामिल हैं। केंद्रीय कारा में बंद पुरुष कैदियों में जालिम सिंह, भुल्लर पासवान, सुमन पांडेय, लक्ष्मी मुखिया, सुशील सिंह समेत 42 कैदी छठ कर रहे हैं।

motihari jail chhath

वहीं, महिला कैदियों में राबड़ी देवी, झलासो देवी, इंद्रपति देवी, राजपति देवी और जगमति देवी समेत 38 महिला बंदियों ने छठ का व्रत रखा है।

जेल अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि छठ करने वाली महिला बंदियों के अलावा अन्य सभी को छठ के अवसर पर नये कपड़े दिये गए हैं। वहीं, शुद्धता एवं स्वच्छता के प्रतीक महापर्व की जेल के अंदर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

chhath puja celebration

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *