अक्सर हम भावनाहीन मनुष्य को पशु की संज्ञा देते हैं। लेकिन इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस तश्वीर को देखकर आपको यह मन्ना ही पड़ेगा की पशुओं में भी भावना होती है। और जब बात माँ की हो, तब चाहे वो एक मनुष्य हो या पशु, अपनी संतान के लिए उसकी ममता असीम होती है।
अपने बच्चों को कोई भी मां अगर तकलीफ में देखती है तो उसका दिल भी दुखता है। चाहे वो इंसान हो या एक बंदर की मां। अपने बच्चे को जख्मी देखकर इस मां के हाल को समझना कोई ज्यादा मुश्किल नहीं है।
जब एक बंदर की मां दुख से तड़प रही थी, जब उसके हाथों में उसका बेटा बेहोश पड़ा था। इंडिया के जबलपुर में जब एक बंदर अपने बच्चे के जख्मी शरीर को देखा। जोर-जोर से रोने लगी। ये तस्वीर किसी को भी भावुक कर सकती है।
इस तस्वीर में इस मां के दर्द को समझ पाना ज्यादा मुश्किल नहीं है। मां चाहे किसी इंसान की हो या जानवर की।