रणबीर कपूर अभिनित ये जवानी है दीवानी फिल्म का ‘..सारे सिग्नल तोड़ ताड़ के- मैं तो तेरे लिए आया दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड छोड़ छाड़ के….. ‘ ये गाना तो जरूर याद होगा। पर बिहार के इस युबक ने इस गाने को कुछ ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया।
बात कुछ यूँ है की…. शादी करने गये बीआइटी ओपी के गेतलातू हैरिटेज सिटी निवासी शिवलोचन ठाकुर का पुत्र शुभम ठाकुर का मामला लिव इन रिलेशनशिप का था।
इसकी जानकारी प्रेमिका ने रांची के बीआइटी ओपी पुलिस को दी थी। बीआइटी पुलिस ने शुभम के पिता को फोन किया, तो वे लोग पटना से शादी छोड़ कर भाग गये। उन लोगों ने शादी के दौरान अचानक दहेज में कार की मांग की।