मिथिला की बेटी डॉ. ममता ठाकुर को मिला राष्ट्रीय गौरव सम्मान

कही-सुनी

दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के बहुउद्देशीय सभागार में इंडिया इंटरनेशनल फ्रेंडशिप सोसाइटी के द्वारा सेमिनार “आर्थिक विकास और राष्ट्रीय एकता” एवं राष्ट्रीय गौरव सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ| कार्यक्रम की अध्यक्षता त्रिपुरा एवं छत्तीसगढ़ पूर्व राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल कृष्ण मोहन सेठ ने की एवं मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ पूर्व राज्यपाल माननीय शेखर दत्त थे। देश के विभिन्न शहरों से आए लोगों का, जिन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है ,को राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

मिथिला की बेटी डॉ ममता ठाकुर को उनकी उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए’ राष्ट्रीय गौरव सम्मान ‘ कार्यक्रम के अध्यक्ष के द्वारा दिया गया। डॉ ममता दिल्ली में चैरिटेबल क्लिनिक के साथ साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घोषित सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रत्येक माह की 9 तरीक को सरकारी अस्पताल में जाकर गर्ववती महिलाओं का निःशुल्क जांच करती है| इसके साथ ही महिलाओं एवं लड़कियों के लिए सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं टीकाकरण अभियान निरंतर चलाती हैं। महिलाओं और लड़कियों को इस भयानक बीमारी के कारन एवं वचाव के बारे में विस्तार से बताती हैं।लड़कियों को दिल्ली कैंसर अस्पताल में ले जाकर टीका लगवाती हैं| अभी तक हजारों महिलाओं एवं लड़कियों को इसका लाभ मिला है।

डॉ। ममता ठाकुर महिलाओं और लड़कियों के लिए लगातार सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं टीकाकरण अभियान चलाती हैं। महिलाओं और लड़कियों को इस भयानक बीमारी के कारण और बचाव के बारे में विस्तार से बताती हैं। साथ ही लड़कियों को दिल्ली कैंसर अस्पताल ले जाकर टीका भी लगवाती हैं। उनका कहना है कि अभी तक हजारों महिलाओं एवं लड़कियों को इस अभियान का लाभ मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *