वित्तीय वर्ष 2016-17 में बीटीएमसी को चार करोड़ 73 लाख 50 हजार 756 रुपए का लाभ हुआ। अगले वित्तीय वर्ष 2017-18 के बजट के लिए शनिवार को देर शाम डीएम सह पदेन अध्यक्ष कुमार रवि की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान इसे प्रस्तुत की गई।
2016-17 में बीटीएमसी को विभिन्न मदों से 10 करोड़ 32 लाख 25 हजार 298 रुपए आय हुई पांच करोड़ 58 लाख 74 हजार 542 रुपए व्यय हुए। यह वर्तमान बोर्ड के कार्यकाल की अंतिम बजट है।
इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2016-17 के आय-व्यय का ब्योरा अगले वित्तीय साल में होने वाली प्रमुख योजनाओं पर चर्चा के अलावा उसके क्रियान्वयन की रूपरेखा भी तैयार की गई। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2017-18 के संभावित बजट को भी प्रस्तुत किया गया। इसके पहले बीटीएमसी कार्यालय के नवनिर्मित मुख्य द्वार का डीएम कुमार रवि ने लोकार्पण किया। वित्त वर्ष 2017-18 के लिए संभावित आय 15 करोड़ 77 लाख 72 हजार रुपए संभावित व्यय 14 करोड़ 46 लाख 75 हजार रुपए का प्रस्ताव है।