बिहार के लिट्टी-चोखा ने विदेशों में मचाया धूम, कई फायदे भी हैं इसे खाने के…

कही-सुनी

लिट्टी-चोखा का नाम सुना है…?
बिल्कुल, सुना ही होगा… ये भी कोई सवाल है। इस प्रसिद्ध बिहारी व्यंजन का नाम हर किसी ने ही सुना होगा।

तो सवाल है की, क्या आपको पसंद है लिट्टी-चोखा…???
इसका जवाब भी हां होगा।

लिट्टी चोखा बिहार का अभिन्न हिस्सा तो है ही, बल्कि पूरे भारत में इसकी लोकपिर्यता बढ़ती जा रही है। पिछले कुछ सालों से विदेशी भी बिहारी लिट्टी- चोखा के दीवाने हो गए हैं।

अमेरिका के विभिन्न शहर नॉर्थ कैरोलिना, साउथ कैरोलिना, न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी, मैरी लैंड और फ्लोरिडा में इस डिश को काफी पसन्द किया जा रहा है।

दरअसल, रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज के कुछ पुराने छात्रों ने बताया कि उन्होंने इसे लेकर एक छोटी सी पहल की थी जिसके चलते ये फेमस हो गया। इन छात्रों ने अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना के चारलोट में आयोजित इंडियन फेयर में एक फूड स्टॉल लगाया था जिसमें लिट्टी-चोखा सर्व किया गया था। और ये अमेरिका के लोगों को इतना पसन्द आया कि कुछ ही देर में खत्म हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *