largest buddha statue

बिहार में बढ़ेगा पर्यटन, यहां बन रही है भगवान बुद्ध की 108 फुट ऊंची मूर्ति, दुनिया भर से आएंगे देखने लोग

खबरें बिहार की

गया के दीपक कुमार गौड़ हिसुआ में भगवान बुद्ध की 108 फुट ऊंची मूर्ति बना रहे हैं। उक्त मूर्ति का निर्माण वट थाई नालंदा फाउंडेशन करवा रहा है। गया-नवादा रोड पर हिसुआ रेलवे क्रासिंग के निकट इसका निर्माण हो रहा है। चुनार के पिंक व रेड सैंडस्टोन से इस मूर्ति का निर्माण हो रहा है। यह मूर्ति भूमि स्पर्श मुद्रा में ध्यान रूप में होगी।

अपने ज्ञान का साक्षी पृथ्वी को मानते हुए भूमि का स्पर्श करते हुए बुद्ध की बैठी मूर्ति होगी। भगवान बुद्ध की आंखों को बंद दिखाया जाएगा। उन्हें वज्रासन पर बैठे दिखाया जाएगा। यह भारत में भगवान बुद्ध की सबसे ऊंची मूर्ति मानी जा रही है।

उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी दीपक हैंडिक्राफ्ट्स को राजगीर के इको पार्क घोड़ा कटोरा में भी 50 फुट ऊंची भगवान बुद्ध की मूर्ति बनाने का आदेश मिला है। यह सैंडस्टोन से बन रही है व पेडेस्टल बन चुका है। पर्यटन विभाग निर्माण करवा रहा है।

largest buddha statue

देहरादून के तिब्बत मंदिर के अलावा पूणे के यरवदा जेल के निकट ब्लैक स्टोन से भगवान बुद्ध मूर्ति बनाया है, जिसे पार्क में स्थापित की गई है। इसके अलावा दिल्ली, बोधगया सहित अन्य स्थानों पर भी मूर्ति दी है। श्री गौड़ ने बताया कि उनके पूर्वज विष्णुपद मंदिर का निर्माण करने जयपुर से गया पहुंचे थे।

largest buddha statue

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *