राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव रविवार को 70 साल के हो गए। 11 जून 1948 को बिहार के गोपालगंज के फुलवरिया गांव में लालू का जन्म हुआ था।
साल 1973 में दोनों की शादी हुई थी। शादी के दौरान लालू को उनसे ससुराल से सोना के अलावा कई सामान मिला था। बता दें कि राबड़ी देवी लालू के मुकाबले एक सुखी और संपन्न घर से आती थी।
एक टीवी प्रोग्राम में खुद राबड़ी ने बताया था कि जब उनके पिता ने लालू को उनके लिए पसंद किया और उनके बारे में चाचा को बताया तो वे शादी के खिलाफ हो गए।
दरअसल, लालू एक गरीब फैमिली से थे और न उनका मकान पक्का था और न ही उनके पास उतनी जमीन थी। राबड़ी के चाचा ने कहा कि हमारी बेटी पक्का के घर में पली-बढ़ी है, मिट्टी के घर में कैसे रहेगी? लेकिन इसके बाद भी लालू और राबड़ी की शादी हुई।