जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि भाजपा लोगों की भावनाओं को भड़काने का काम कर रही है। कर्नाटक की जनता ने उन्हें सबक सिखाया है। वे शनिवार को लहेरियासराय पोलो मैदान में जिला जदयू के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
ललन सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से भाजपा का सफाया हो जाएगा। इसके बाद 2024 में पूरा देश भाजपा मुक्त हो जाएगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव में अभी एक साल का समय है। संगठन को मजबूत करें। पूरे देश के लोग विपक्षी एकता का इंतजार कर रहे हैं। नीतीश कुमार से लोगों को उम्मीद है। बिहार परिवर्तन की गाथा को लिखने का काम करेगा।