बिहार में नालंदा जिले में पांच पहाड़ियों से घिरे प्राकृतिक सौंदर्य से भरे राजगीर में भगवान विष्णु और उनकी धर्म-पत्नी देवी लक्ष्मी को समर्पित एक मंदिर है जो लक्ष्मी नारायण मंदिर नाम से प्रसिद्द है। राजगीर के गर्म जल के सात कुंड के एक समूह- सप्तधारा के पास स्थित ये मंदिर बहुत ही अनूठा है।
प्राचीन काल में, गौतम बुद्ध के समय बौद्ध मठ ‘तपोधर्म’ पर गर्म भी गर्म पानी का झरना हुआ करता था। कहा जाता है कि राजा बिंबिसार वहां कभी-कभी स्नान किया करते थे। बाद में उसी तपोधर्म आश्रम की भूमि पर लक्ष्मी नारायण मंदिर का निर्माण किया गया।
पहले गुलाबी रंगत लिए मंदिर बहुत ही शोभा पता था, हलाकि बाद में इसे हलके पीले रंग में रंग दिया गया।