राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव सोमवार की रात को आठ बजे सिंगापुर से नई दिल्ली वापस लौट गए। वे अपने सिंगापुर प्रवास के 14 वें दिन वापस आए। लालू यादव 11 अक्टूबर को नई दिल्ली से सिंगापुर के लिए रवाना हुए थे। सिंगापुर वे अपने स्वास्थ्य की संपूर्ण जांच व इलाज के सिलसिले में गए थे।
राजद प्रमुख किडनी रोग सहित विभिन्न रोगों से ग्रसित हैं। चारा घोटाला मामले में आरोपित रहे लालू के स्वास्थ्य की बिगड़ती स्थिति के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति सक्षम न्यायालय द्वारा प्रदान की गयी है। जानकारी के अनुसार लालू यादव के साथ उनकी पुत्री व सांसद डॉ. मीसा भारती, विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह, सुभाष यादव भी सिंगापुर से वापस दिल्ली लौट गए हैं।
तेजस्वी ने सोमवार को दिल्ली में पिता से मुलाकात की
जानकारी के अनुसार दीपावली की रात सोमवार को नई दिल्ली पहुंच कर बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।