खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए आजमाएं ये आसान कुकिंग टिप्स

जानकारी

कहा जाता है, खाना बनाना एक कला है और इस कला में कम ही लोग निपुण होते हैं। खाना तो सभी बनाते हैं, लेकिन कुछ ही लोगों के हाथों में स्वाद होता है। वो कुछ भी बना दें, खाने में काफी टेस्टी होते हैं। अक्सर आपने नोटिस किया होगा, घर में लोग एक ही समान का प्रयोग कर खाना बनाते हैं, लेकिन इसका टेस्ट बिल्कुल अलग होता है। ये सब कुकिंग के तरीकों पर डिपेंड करता है कि आप खाना बनाने के लिए क्या ट्रिक्स अपनाते हैं। तो आज आपको इस आर्टिकल में कुछ आसान टिप्स बताएंगे, जिसे अपनाकर आप नॉर्मल खाने का स्वाद भी बढ़ा सकते हैं।

– अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि चावल खिले-खिले नहीं बनते और ये बर्तन में चिपक जाते हैं, तो इस परेशानी को दूर करने के लिए आप नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। चावल पकाते समय पानी में नींबू का रस मिला दें। इससे चावल खिले-खिले नजर आएंगे और चिपकने की दिक्कत भी दूर हो सकती है।

– चाय के साथ कुरकुरे पकौड़े का स्वाद और भी बढ़ जाता है। पकौड़े को कुरकुरे बनाने के लिए उसके घोल में थोड़ा सा गर्म तेल मिला दें। इससे ये बेहद स्वादिष्ट बनते हैं। पकौड़े सर्व करते समय आप इस पर चाट मसाला भी छिड़क सकते हैं, ये खाने में काफी टेस्टी लगेंगे।

– अगर आप लहसुन-अदरक का पेस्ट कुछ दिनों के लिए स्टोर करना चाहते हैं, तो इसमें एक चम्मच गरम तेल और नमक मिला सकते हैं। ये फ्रेश रखने में मदद कर सकते हैं।

– सब्जी की ग्रेवी में दही डालना चाहते हैं, तो पहले इसे अच्छे से फेंट लें, फिर मसाले में डालें। इससे ग्रेवी गाढ़ी बनती है।

– आलू उबालते समय थोड़ा सा नमक डालें। इससे आलू के छिलके आसानी से निकल जाते हैं।

– पूरी के लिए आटा गूंथते समय एक चम्मच चीनी डाल सकते हैं। इससे पूरियां फूलती हैं और नरम भी बन सकती हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *