पटना : केबीसी-9 को पहला करोड़पति मिल गया है। झारखंड की अनामिका मजूमदार इस सीजन की पहली करोड़पति प्रतिभागी बन गई हैं। अनामिका 1 करोड़ रूपए जीतने के बाद 7 करोड़ के जैकपॉट सवाल के लिए क्वालिफाई कर लिया था। अनामिका इन पैसों को एनजीओ पर खर्च करेंगी। अनामिका को बच्चों से खासा लगाव है।
अनामिका झारखंड के जमशेदपुर की रहने वाली हैं। अनामिका साकची के न्यू बाराद्वारी में रहती हैं। अनामिका फेथ इन इंडिया नाम से एनजीओ चलाती हैं। अनामिका की शादी एक बिल्डर से हुई है। उनके दो बच्चे भी हैं।
केबीसी में जीती रकम को अनामिका ग्रामीण इलाकों तक अपने एनजीओ के जरिए खर्च करेंगी। अनामिका एनजीओ से बाद में जुड़ी। उससे पहले भी वो गरीब बच्चों के लिए कुछ ना कुछ करती रहती थीं।
अनामिका एक अच्छी डांसर भी है। वो अपने घर में झुग्गी के बच्चों को डांस भी सिखाती थीं। उन्होंने बच्चों की मदद से एक नाटक भी किया था। जिसकी खूब तारीफ हुई थी। नोटबंदी के बाद उनका किया कैशलेश इंडिया वाला नाटक काफी पॉपुलर हुआ था। इस कार्यक्रम में सीएम रघुवर दास भी शामिल हुए थे। अनामिका पर्यावरण को लेकर भी काफी जागरुक रही हैं और लोगों को जागरुक भी करती रही हैं। उन्होंने स्वर्णरेखा नदी को बचाने को लेकर एक नाटक किया था। जिसकी इलाके में खूब तारीफ हुई थी।
अनामिका इस सीजन में करोड़ों के सवाल का जवाब देने वाली पहली प्रतिभागी है। एक महीने तक कोई भी प्रतिभागी करोड़पति नहीं बन पाया था। लेकिन अनामिका ने सबको पीछे छोड़ते हुए करोड़पति बनने का गौरव हासिल किया।