katihar rajdhani

कटिहार को जल्द मिलेगी चौथी राजधानी एक्सप्रेस, दिल्ली आना-जाना होगा और आसान

खबरें बिहार की

कटिहारवासियों को जल्द ही चौथी राजधानी की सुविधा नसीब होगी। अभी भाया कटिहार हर सप्ताह तीन राजधानी चलती है। जिनमें से डिब्रूगढ़ गुवाहाटी भाया पाटलिपुत्र एवं भाया हाजीपुर दो अलग-अलग राजधानी रोजाना चलती है, जबकि एक राजधानी साप्ताहिक स्तर की चलती है।

 

अब चौथी राजधानी पूर्वोत्तर राज्यों के अंतिम छोर अगरतला से नई दिल्ली तक चलाई जाएगी। जिसके लिए रेल मंत्रालय ने स्वीकृति दे दी है। बताते हैं की यह राजधानी करीब तीन दिनों तब यात्रा की सेवा रेल यात्रियों को उपलब्ध कराएगी।

 

अगरतला के बाद असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, यूपी होते हुए दिल्ली तक चलेगी। संभावना जताई जा रही है कि उक्त राजधानी को न्यू जलपाईगुड़ी से किशनगंज, कटिहार होते हुए भाया पूर्णिया, सहरसा, मानसी, बरौनी चलाया जा सकता है।

katihar rajdhani

इसके लिए मधेपुरा के स्थानीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव द्वारा रेल मंत्रालय से काफी दिनों से मांग की जा रही थी।

katihar rajdhani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *