कश्मीर के ज्यातातर लोग भारतीय सेना को अपना दुश्मन मानते हैं लेकिन धरती के स्वर्ग पर कुछ लोग जवानों को भगवान मानते हैं। जी हां कश्मीर के केरन सेक्टर में एक मुस्लिम परिवार ने ऐसी मिसाल पेश की है। जो हिंदुस्तान के हर मुसलमान को जाननी चाहिए।
केरन में रहने वाले इमाम अली का परिवार बेहद गरीब है। वो दिन भर ठेले पर सब्जियां बेचता है। तब जाकर शाम और सुबह की रोटी मिल पाती है।
इसके बावजूद इमाम अली और उनकी बेगम वहां तैनात जवानों के लिए रोज दोनों टाइम खाना भेजते हैं। इमाम खुद ठेले पर खाना रखकर जवानों के कैंप तक देकर आते हैं।