कर्पूरी ठाकुर की राह पर नीतीश, गांधी मैदान में तेजस्वी संग 10 हजार पुलिसकर्मियों को आज बांटेंगे नियुक्ति पत्र

खबरें बिहार की जानकारी
सीएम नीतीश एक साथ 10 से ज्यादा नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को नियुक्ति इससे पहले कर्पूरी ठाकुर ने भी गांधी मैदान में करीब 10 हजार लोगों को नौकरी दी
थी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब जननायक कर्पूरी ठाकुर की राह पर चल गए हैं। बिहार की महागठबंधन सरकार बुधवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान मैं बड़ा आयोजन करने जा रही है यहां सीएम नीतीश एक साथ 10 हजार से ज्यादा नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र बांटेंगे। इस दौरान डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। इससे पहले कर्पूरी ठाकुर ने भी गांधी मैदान में करीब 10 हजार लोगों को नौकरी दी थी। आयोजन के चलते गांधी मैदान में बुधवार को आम लोगों के प्रवेश पर रोक रहेंगी।
बिहार पुलिस में नवनियुक्त 10 हजार 459 कर्मियों को सीएम नीतीश बुधवार को नियुक्ति पत्र देंगे। इनमें से 8246 सिपाही और 2213 अवर निरीक्षक शामिल है। खास बात ये है कि नवनियुक्त पुलिसकर्मियों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल है। गांधी मैदान में आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई है। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। गांधी मैदान में आम लोगों की एंट्री शाम से ही बंद कर दी गई।
डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा कि घटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बिहार पुलिस के नवनियुक्त 10,459 पुलिसकर्मियों को एक साथ नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। गर्व और खुशी की बात है कि इनमें से 36.7 प्रतिशत महिला पुलिसकर्मी हैं।
जननायक कर्पूरी ठाकुर 1970-71 और 1977-79 में दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे। इस दौरान उन्होंने शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में कई अहम काम किए। सीएम रहते कर्पूरी ठाकुर ने पटना के गांधी मैदान में बड़ा आयोजन किया था उस दौरान उन्होंने करीब 10 हजार डॉक्टरों और इंजीनियरों को नियुक्ति पत्र बांटे थे। अब नीतीश कुमार भी उनकी राह पर चले हैं वे भी गांधी मैदान में 10 हजार से ज्यादा लोगों को नियुक्ति पत्र बांटने जा रहे हैं।नए पदों का सृजन कर दीजीएगी नौकरी CM नीतीश ने कहा- पढ़ाई पूरी कर कहां जाएंगे विद्यार्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *