कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन, सदमे में इंडस्ट्री

जिंदगी

Patna:  पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उनकी आयु मात्र 46 वर्ष थी। उनका जन्म 17 मार्च 1975 को हुआ था। वह अप्पू के नाम से भी फेमस है। वह सिर्फ अभिनेता नहीं थे बल्कि उन्होंने फिल्मों में गायकी भी की थी और टेलीविजन शो भी होस्ट किए थे। इसके अलावा वह बतौर प्रोड्यूसर भी काम कर चुके थे। वह कन्नड़ फिल्मों में काफी सक्रिय थे। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया था। बाल कलाकार के तौर पर भी उन्होंने कई फिल्मों में काम किया था। पुनीत 2002 में अप्पू के तौर पर नजर आए थे। पुनीत का निधन 46 वर्ष की आयु में हुआ है।

पुनीत राजकुमार वसंत गीता, भाग्यवंता, चालीसुवा मोदागलु, एरादु नक्षत्रगलु, भक्त प्रल्हाद, यारीवानू और बेत्डा होवू जैसी फिल्मों में काफी सराहनीय काम कर चुके थे। उन्हें बाल कलाकार के तौर पर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा उन्हें कर्नाटक राज्य द्वारा बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें मीडिया और प्रशंसकों द्वारा पॉवर स्टार कहा जाता था।

उन्होंने कई अहम फिल्मों में काम किया है। इसमें वीर कन्नाडिगा, मौर्य, आकाश, अजय, अरासु, मिलाना, वामसी, राम, जैकी हुदुगारू, राजकुमार और अंजनी पुत्र जैसी फिल्में शामिल हैं। पुनीत राजकुमार कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड कलाकारों में से एक थे। उन्होंने कनाडा कोट्याधिपति शो को भी होस्ट किया था। पुनीत राजकुमार के दो बच्चे हैं।

इससे पहले पुनीत राजकुमार को शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ा। उन्हें विक्रम अस्पताल में 11:30 बजे सुबह भर्ती कराया गया था। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। वह डॉक्टरों की निगरानी में थे। हालांकि वह बच नहीं पाए। पुनीत राजकुमार के निधन से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। कई कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और सदमे में हैं। वहीं अस्पताल के बाहर फैंस का तांता लगना शुरू हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *