जब मछुआरों के महाजाल में फंस गया विशालकाय अजगर, अफरातफरी के बीच किया गया रेस्क्यू

खबरें बिहार की जानकारी

खबर कैमूर से है जहां उस समय अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई जब मछुआरों के महाजाल में एक विशालकाय अजगर फंस गया. बड़ी मछली की आस में जब मछुआरों ने इसे अपनी ओर खींचा और जल सतह के ऊपर जब जाल पहुंचा तो मछुआरों के साथ ही आम लोगों में दहशत फैल गई. घटना नुआवं प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पंजराव में कर्मनाशा नदी की है. हालांकि, मछली मारने के क्रम में अजगर के महाजाल में फंसने की जानकारी मछुआरों के द्वारा प्रशासन को दी गई. इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई.

बताया जा रहा है कि रोज की तरह नुआंव प्रखंड के रहने वाले मछुआरे कर्मनाशा नदी में महाजाल लगाकर मछली बाहर रहे थे, तभी महाजाल में कुछ हलचल देख मछुआरों द्वारा जब महाजाल को उठाया गया. जब यह जल सतह पर बाहर आया तो उसमें से 8 फीट से अधिक लंबा अजगर दिखा, जिससे मछुआरों में हड़कंप मच गया.

विशालकाय अजगर के महाजाल में फंसे होने की खबर गांव में फैल गई. इसके बाद तो देखते-देखते स्थानीय लोगों की भीड़ झुकने लगी. मौके पर अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न होने से पहले ही स्थानीय लोगों द्वारा वन विभाग के टीम को सूचित किया गया. इसके बाद मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची और महाजाल से अजगर को रेस्क्यू किया और विशालकाय अजगर को अपने साथ ले गई.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *