जगदानंद सिंह लालू परिवार के नौकर, तेजस्वी के बेटे का भी मानेंगे आदेशः संजय जायसवाल

खबरें बिहार की जानकारी

बिहार की सियासत में पक्ष और विपक्ष दोनों की ओर से भाषा की मर्यादाएं बार-बार तोड़ी जा रही हैं। छोटे से लेकर बड़े नेता भी इस कड़ी में अपना नाम दर्ज कराने को आतुर दिख रहे हैं। ताजा मामला राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के बीच जारी जुबानी जंग का है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह द्वारा उन्हें और उनके पिता को लेकर दिए गए बयान पर रविवार को तीखी प्रतिक्रिया दी है।

अपने ताजा बयान में संजय जायसवाल ने कहा है कि एक उम्र के बाद कुछ लोगों की सोच गड़बड़ा जाती है। डॉ. जायसवाल ने राजद अध्यक्ष जगदानंद सिंह पर जोरदार जुबानी हमला किया है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि जगदानंद सिंह लालू प्रसाद यादव के परिवार की नौकरी कर रहे हैं। उससे ज्यादा वे पार्टी में कुछ नहीं कर सकते। काफी तल्ख अंदाज में संजय जायसवाल ने कहा कि आने वाले समय में तेजस्वी यादव जो पुत्र होगा, उसके भी आदेश का पालन जगदानंद सिंह करेंगे।

बताते चलें कि राजद अध्यक्ष ने पहले डॉ. जायसवाल पर को अपमानित करने वाला बयान दिया था। जगदानंद सिंह ने संजय जायसवाल के बारे में कहा था कि हमारी पार्टी का जिलाध्यक्ष रहा व्यक्ति भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष है। साथ ही उन्होंने डॉ. जायसवाल के पिता को लेकर भी बयान दिया था। इसी की प्रतिक्रिया में भाजपा अध्यक्ष ने पत्रकारों के सवाल पर रविवार को उन्हें लालू परिवार का आदेशपालक बताया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *