भारत लौटी उज्मा ने कहा- पाकिस्तान मौत का कुआं, मुस्लिम लड़कियां समझें

अंतर्राष्‍ट्रीय खबरें
भारत लौटने के बाद उज्मा ने कहा कि पाकिस्तान मौत का कुआं है। विदेश मंत्री सुषमा सव्राज ने उससे कहा था बेटी तुम देश की बेटी हो, कुछ नहीं होने देंगे। उज्मा ने कहा कि पाकिस्तान में महिलाओं की हालत बहुत खराब है। एक-एक आदमी की तीन-चार पत्नियां हैं। उज्मा ने भारत की मुस्लिम लड़कियों से कहा कि सपने में भी पाकिस्तान को सेफ नहीं समझें। वहां जो इंडिया से लड़कियां शादी करके गई है वह दुखी हैं। हमारा भारत सबसे अच्छा है। दुनिया देख ली पर हिंदुस्तान जैसी कोई जगह नहीं, पाकिस्तान में महिलाएं ही नहीं पुरुष भी सेफ नहीं
इससे पहले गुरुवार को उज्मा कड़े सुरक्षा घेरे में अटारी-वाघा के रास्ते पाकित्सान से लौट आई। उसे भारतीय सरहद तक छोड़ने के लिए पुलिस के अलावा अंबैसी के लोग भी आए हुए थे। इसके बाद उसे अंबैसी के लोग श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक छोड़ने आए, जहां से वह दिल्ली के लिए रवाना हो गई। वतन की हद में पहुंच कर उसने देश की मिट्टी को छुआ व राहत की सांस ली और दोबारा पाक जाने से तौबा भी किया।
इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने इंडिया लौटने की इजाजत दी थी…
गौरतलब है कि, इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने भारतीय महिला को स्वदेश लौटने की इजाजत दी थी।
आदेश के बाद महिला गुरुवार सुबह अटारी बार्डर पर पहुंची। उज्मा नाम की इस भारतीय महिला ने पाकिस्तानी व्यक्ति पर बंदूक के बल पर शादी करवाने का आरोप लगाया था। वह आरोप लगाने के बाद से पाकिस्तान में भारतीय मिशन में रह रही थी। कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया था कि महिला को वाघा सीमा तक सुरक्षित छोड़कर आए।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *