8 साल की उम्र में हो गई थी शादी, ऑटो चलाकर पति बना रहा डॉक्टर..

सच्चा हिंदुस्तानी

20 साल की लड़की रूपा यादव ने अपने सपने को पूरा करने के लिए जो किया वो वाकई लोगों के बीच एक मिसाल है। रुपा राजस्थान की रहने वाली है। रुपा की इस मेहनत ने पूरे राजस्थान को गौरान्वित कर दिया।

रुपा यादव जिसकी शादी 8 साल की उम्र में ही कर दी गई थी। लेकिन सपनों को पूरा करने का जब जुनून हो तो कोई भी सपनों के बीच में नहीं आ सकता है। इस बात को पूरा कर दिखाया है 20 साल की रुपा ने।

आपको जानकर हैरानी होगी कि रुपा बचपन में शादी करने के बाद पढ़ाई करती रही और अब उसने अपनी मेहनत से NEET एग्जाम में 603 अंक लाकर इतिहास रच दिया है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि पैसों की तंगी और संसाधनों की कमी की बीच रुपा अब डॉक्टर बनने जा रही है।

रुपा का कहना है कि आठ साल में उसकी शादी तो कर दी गई लेकिन उसने अपने सपनों के बीच शादी को आड़े नहीं आने दिया।

रूपा का कहना है कि वह ना सिर्फ अपनी मेहनत के दम पर डॉक्टर बनने जा रही हैं, बल्कि उसके डॉक्टर बनने के सपनों को पूरा करने में उसके घर वालों का पूरा हाथ है। पति पूरे दिन कमाता रहा वो भी सिर्फ इसलिए ताकि उसकी पत्नी को पढ़ाई में कोई कमी ना रह जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *