हम भारतीयों के लिए गौरवशाली और सौभाग्य का दिन’, चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थनाओं का दौर

जानकारी राष्ट्रीय खबरें

देश के लिए आज ऐतिहासिक दिन है क्योंकि भारत का चंद्रयान-3 चंद्रमा पर लैंडिंग करने वाला है. इसरो के अनुसार, आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 चंद्रमा पर लैंड करेगा. भारत समेत विश्व भर के लोगों की निगाहें चंद्रयान-3 पर टिकी हुई हैं. सभी को इंतजार है उस पल का जब चंद्रयान-3 चंद्रमा पर लैंड करेगा. इस बीच भारत के मून मिशन की सफलता के लिए प्रार्थनाओं का दौर भी शुरू हो गया है. इसी क्रम में गोपालगंज के गायत्री मंदिर में सुबह से ही गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय का जाप किया जा रहा है.

गायत्री परिवार के राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि आज का दिन हम सभी भारतीयों के लिए गौरवशाली और सौभाग्य का दिन है. आज चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर विशेष प्रार्थना कराई गई है. वहीं, गायत्री मंदिर में आचार्य राहुल कुमार ने कहा कि सामूहिकता में बहुत बल है..भारत के वैज्ञानिकों पर हम सभी भारतीयों को अटूट विश्वास है, इसलिए आज चंद्रयान- 3 सफल तरीके से चंद्रमा पर लैंडिंग करेगा.

गायत्री मंदिर के जिला युवा संयोजक चंचल कुमार ने कहा कि विश्व भर के लोगों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है. गायत्री मंत्र से ही इसरो में काम शुरू होता है, इसलिए आज चंद्रयान-3 के सफलता के लिए गायत्री मंदिर में गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय का जाप किया जा रहा है. छात्रा आरती कुमारी ने कहा कि भारतवासियों के लिए गौरवशाली का दिन है, इसलिए सभी लोग चंद्रयान-3 की सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.

वहीं, शशि शर्मा ने कहा कि आज पूरे विश्व की निगाहें भारत की चंद्रयान-3 पर टिकी हुई हैं. चंद्रमा पर बहुत सारे देशों ने सफल लैंडिंग करने में असफलता पाई है. इसलिए विश्व भर के वैज्ञानिकों की निगाहें चंद्रयान-3 पर टिकी हुई है. चंद्रयान- सफल लैंडिंग करे, इसलिए हम सभी मिलकर प्रार्थना कर रहे हैं.

गायत्री मंदिर के परिव्राजक लालजी गुप्ता ने कहा कि रूस का लैंडर जब फेल हो गया, इसलिए विश्व भर के देश के वैज्ञानिकों की निगाहें इस पर टिकी हुई है. यदि आज हम चंद्रयान-3 को सफल लैंडिंग करने में सफल हो गए तो भारत भी अमेरिका से कम नहीं समझेगा.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *