पटना : गांधी मैदान में चल रहे दशहरा महोत्सव में मंगलवार की शाम डांडिया नाइट्स में बॉलीवुड एक्ट्रेस मिनीषा लांबा पहुंची थी। यहां दर्शकों की ऑन डिमांड पर मिनीषा ने उनके बीच जाकर डांडिया खेला।
इस सॉन्ग्स पर हुई डांडिया मस्ती….
– गांधी मैदान में धिन तणाक धिन तणाक, आजा उड़ के सरात पैरों से बड़ी ज़रा खोल नगाड़ा संग ढोल बाजे, ढोल बाजे… याद पिया की आने लगी भीगी भीगी रातों में… चंदे टुकड़े ते तेनू कला चस्मा तेनू कला चस्मा तेनू कला चश्मा जाच दा आए जचड़ा आए … इन गीतों पर मंगलवार की शाम गांधी मैदान में चल रहे दशहरा महोत्सव में खूब डांडिया की मस्ती हुई।
– कला संस्कृति विभाग और आयुक्त कार्यालय पटना की ओर से चल रहे दशहरा महोत्सव में मंगलवार की शाम दर्शकों के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री मिनीषा लांबा पहुंची थी।
– अपने बीच मिनीषा को पाकर दर्शकों के उत्साह और खुशी का ठिकाना नहीं था। इस दौरान मंच पर परंपरागत कपड़ों में डांडिया ट्रुप की ओर से राजस्थानी समेत विभिन्न गीतों पर डांडिया खेला गया।
– लोगों के उत्साह को देखते हुए मिनीषा मंच से नीचे भी आई और डांडिया खेला।
– इस मौके पर कला संस्कृति मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि, शिक्षा कृष्णनंदन वर्मा और आयुक्त पटना आनंद किशोर ने मिनीषा लांबा को सम्मानित किया।
– मिनीषा ने कहा कि पटना आकर अच्छा लगा और वह बार-बार यहां आना चाहेगी। आयुषी ने- ओ मेरे दिल के चैन… समेत विभिन्न गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।