बिहार पहुंचे गूगल ब्वॉय कौटिल्य ने कहा- दुनिया में छा गए बिहारी

खबरें बिहार की

साल 2013 में कौन बनेगा करोड़पति सीरियल में हॉट-सीट पर बैठ कर महज 4 साल की उम्र में सिने अभिनेता अमिताभ बच्चन के सवालों का सटीक जवाब देने वाले गुगल ब्वॉय कौटिल्य पंडित पहली बार बिहार पहुंचे।

कौटिल्य एक शादी समारोह में शामिल होने के सिलसिले में बिक्रमगंज आए थे। प्राइड ऑफ इंडिया सहित कई अवार्ड से सम्मानित होने वाले लोगों में कौटिल्य पंडित दुनिया के सबसे कम उम्र के बच्चे हैं।

बिक्रमगंज आगमन पर कौटिल्य ने पत्रकारों से बात की। कहा कि मैं बिहार की धरती को नमन करता हूं। यहां के लोग काफी संघर्षशील हैं। इस मिट्टी में प्रतिभा की कमी नहीं है। जरूरत है, उसे निखारने की।

बुद्ध, महावीर, राजेंद्र बाबू, महात्मा गांधी की यह कर्मभूमि है। दुनिया में हर जगह बिहारियों ने अपनी प्रतिभा दिखायी है। उल्लेखनीय है कि कौटिल्य पंडित बिक्रमगंज के शिक्षक रजनीकांत से गणित पढ़ता है। वह अपने गुरू के बुलावे पर ही पिता सतीश शर्मा के साथ आया है।

कौटिल्य पंडित को पहली बार हरियाणा सरकार ने 10 लाख रुपए व बाल प्रतिभा पुरस्कार से सम्मानित किया। उसके बाद गूगल ने विकिपीडिया-एन्सिमोपीडिया नामक पुरस्कार से 2013 में सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *