भारत देश आज के समय स्वछता अभियान को सबसे ज्यादा महत्व दे रहा है। भारत में एक गांव ऐसा भी है जो भारत का ही नहीं बल्कि एशिया का सबसे स्वस्छ गांव माना जाता है। इस गांव का नाम है मावलीनांग, इसे God’s own Garden के नास से भी जाना जाता है।राजधानी में बसा यह गांव भारत बांग्लादेश बॉर्डर से 90 कि.मी दूर स्थित है। यहां के लोग साफ-सफाई को खाने से भी ज्यादा जरूरी मानते हैं। उनका मानना है कि सफाई नहीं तो खाना नहीं। इस गांव में साफ-सफाई के पीछे की खास वजह यह है कि यहां के लोगों ने साफ-सफाई का जिम्मा खुद पर ले रखा है।

यहां पर कोई भी दिन ऐसा नहीं होता जब सफाई न की जाए। 500 की आबादी वाले इस गांव से बीमारियां कोसो दूर हैं और घर का कोई सदस्य अगर सफाई में हाथ नहीं बटाता तो उसे खाना भी नहीं दिया जाता। यहां पर गंदगी फैलाने के लिए खुले में शौच जाने की सख्त मनाही है। इसके अलावा लोग सड़कों पर थूकने से भी परहेज करते हैं।
.png)
गांव के हर किनारे पर कूड़े के ढेर की बजाय खूबसूरत फूल और पेड़-पौधे लगे हुए हैं। यहां पर बांस से बने घर इस जगह को और भी खूबसूरत बना देते हैं। इसी कारण इसे देखने के लिए दूर-दूर से टूरिस्ट यहां आते हैं।