bhojpuri song

छात्राओं ने भोजपुरी अश्लील गीतों के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- घर से निकलना भी मुश्किल

खबरें बिहार की

अश्लील भोजपुरी गीतों के खिलाफ जागरूकता अभियान संस्था, गंगौर की लड़कियों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। संस्था की संचालिका बिट्टू कुमारी मिश्रा व जनाधिकार पार्टी की छात्र परिषद की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया राज के नेतृत्व में शांति निकेतन स्कूल से लेकर बैंक चौक होते हुए हाईस्कूल के बाजार चौक तक मार्च निकाला गया।

 

इसमें नारी का सम्मान जहां है, संस्कृति का उत्थान वहां है, अश्लील गाना बंद करो जैसे नारे लगाये जा रहे थे़ प्रिया राज ने कहा कि आज समाज में अश्लील गीतों का प्रचलन इस कदर है कि लड़कियों को घर से निकलने में परेशानी होती है।

bhojpuri song

विरोध प्रदर्शन के दौरान अश्लील गीतों की सूची बनाने व उसका विश्लेषण करने पर जोर दिया गया। साथ ही अश्लील गीतों के लेखन व प्रसारण को रोकने के लिए कानून बनाने, केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड व उसके क्षेत्रीय कार्यालयों को चुस्त-दुरुस्त बनाने….

bhojpuri song

अश्लील गीतों का निर्माण करने वाली कंपनी को काली सूची में डालने, इसके लिए टास्कफोर्स बनाने, अश्लील गीत गाने वाले गायकों को सम्मानित नहीं करने व सामाजिक बहिष्कार करने, सामाजिक बहिष्कार के लिए जनआंदोलन शुरू करने की मांग की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *