गिरिराज सिंह के बयान पर मंत्री जमा खान का पलटवार- ‘उन्हें देश से मतलब नहीं, भाइयों को लड़ाने की बात करते हैं’

जानकारी राजनीति

बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान को लेकर उन पर पलटवार किया है। मंत्री जमा खान ने गिरिराज सिंह पर हमला बोलेते हुए कहा कि, सुर्खियों मे बने रहने के लिए वो बयान देते हैं। देश और विकास से उनका कोई मतलब नहीं है।

उन्हें देश से प्रेम नहींः जमा खान

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान ये बात कही। उन्होंने आगे कहा कि,

गिरिराज सिंह के वक्तव्य से यह दिखता है कि उन्हें देश से प्रेम नहीं है। हमेशा उन्माद फैलाने की बात करते हैं। संविधान को भी नहीं मानते हैं। वे लोग कभी बेरोजगारी व मंहगाई की बात नहीं करते। हमेशा दो भाइयों को लड़ाने की बात करते हैं।

क्या कहा था गिरिराज ने

दरअसल अपने विवादित बयानों के लिए पहचाने जाने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा था कि देश के बंटवारे के समय मुस्लिमों के लिए एक अलग देश बना था। मुसलमानों को वहीं रहना चाहिए। हमारे पुरखों से गलतियां हुई हैं।

गिरिराज सिंह अक्सर अपने तीखे बयानों की वजह से विरोधियों के निशाने पर रहते हैं। अब उन्होंने ये कहते हुए हंगामा खड़ा कर दिया कि मुसलमानों के लिए अलग देश बना है और उन्हें वहीं जाकर रहना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *