ऊपर वाले ने इन लोगों को बनाने के बाद गायब कर दिया फार्मूला, नहीं मिलेगा कोई ऑप्शन

कही-सुनी

कुछ लोग दुनिया में बनी हुई मान्यताओं और रुढ़ियों को ध्वस्त करने के लिए पैदा होते हैं। तमाम अड़चनों के बावजूद इन्होंने न सिर्फ खुद को साबित किया, बल्कि दूसरों के लिए प्रेरणा स्त्रोत भी बने। जिनका दुनिया में कोई विकल्प नहीं है।

महात्मा गांधी
इतिहास भरा पड़ा है महात्मा गांधी के त्याग और बलिदान की कहानियों से। दुबली पतली कद काठी वाले मोहनदास करमचंद गांधी ने सत्य और अहिंसा की ताकत का एहसास पूरी दुनिया को कराया। जिन अंग्रेजों के पास ताकत के सारे संसाधन थे, वो गांधी जी की खड़ाऊ की आवाज भर से कांप जाया करते थे। हिंदुस्तान को आजाद कराने में महात्मा गांधी का बड़ा योगदान रहा। इनका विकल्प पूरे पृथ्वी पर ढूंढने से भी नहीं मिलेगा।

चार्ली चैपलिन
जिस वक्त टीवी की आवाज का जन्म भी नहीं हुआ था, उस वक्त पूरी दुनिया को हंसाने का जिम्मा उठाया था चार्ली चैपलिन ने। जब पूरी दुनिया तनाव के दौर से गुजर रही थी तब चैपलिन अकेले लोगों को हंसाया करते थे। सबको हंसाने वाले चैपलिन की जिंदगी काफी उतार चढ़ाव से गुजरी थी। शायद वो दुनिया के पहले सुपर स्टार थे जिन्हें वर्ल्ड वाइड एक्सेप्ट किया गया। चैपलिन सिर्फ कॉमेडियन नहीं थे, बल्कि डायरेक्टर और स्क्रिप्ट राइटर भी थे। अब सोचकर देखिए कि क्या उनके जैसी शख्सियत दुनिया में दूसरी मिलेगी?

अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के महानायक और हम सबके अजीज अमिताभ बच्चन जैसी शख्सियत भी पूरी पृथ्वी पर ढूंढने से नहीं मिलेगी। एक दुबले पतले से लड़के ने अपने एंग्री लुक्स और भारी भरकम आवाज से, कब फिल्म इंडस्ट्री पर राज करना शुरू कर दिया किसी को पता ही नहीं चला।

मर्लिन मुनरो
अलसाई आंखें और दिलकश मुस्कान वाली एक ऐसी अदाकारा जिसके आगे उम्र ने भी हथियार डाल दिए थे। मर्लिन मुनरों के मुकाबले की हस्ती पूरी दुनिया में आज तक नहीं मिली। उनके राज, उनके इश्क के किस्से उनके स्टारडम को झलकाते है।

लता मंगेशकर
अपनी आवाज से संवेदनाओं को जिंदा कर देने की काबिलियत सिर्फ और सिर्फ लता मंगेशकर में है। उनकी आवाज का जादू सरहदों को पार करते हुए पूरी दुनिया पर छा गया। भारत की स्वर कोकिला कही जाने वाली लता मंगेशकर ने 20 भाषाओं में 30 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। उनकी आवाज से कभी आँखों से आंसू छलके तो कभी सीमा पर खड़े जवानों को सहारा मिला। हिंदी फिल्मों की म्यूजिक इंडस्ट्री में लता मंगेशकर का नाम हमेशा से ही अदब के साथ लिया जाएगा। वो संगीत के लिए इतनी समर्पित रहीं कि आज भी अकेली हैं और संगीत की ही सेवा करती हैं।

माइकल जैक्शन
पॉप म्यूजिक को नया मुकाम दिलाने वाले माइकल जैक्शन के विकल्प के बारे में सोचना भी बेइमानी होगा। डांस से लेकर गाने तक जैक्शन का कोई मुकाबला नहीं था। वो दुनिया के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कलाकार थे। उनकी सबसे ज्यादा बिकने वाली एल्बम का रिकार्ड आज तक नहीं टूट पाया है।


सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट की दुनिया में इस छोटे से कद के खिलाड़ी ने इतना ऊंचा स्थान पाया है, जो कि हर खिलाड़ी का सपना होता है। कम से कम क्रिकेट के ग्राउंड पर सचिन का कोई दूसरा विकल्प नहीं हो सकता।

स्टीव जॉब्स
एप्पल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स ने जो दिया उसमें भविष्य दिखाई दिया। फर्श से अर्श तक के सफर में स्टीव ने काफी उतार चढ़ाव देखे। तकनीक को कैसे यूजर फ्रेंडली बनाया जा सकता है, ये विजन सबसे पहले स्टीव जॉब्स ने ही देखा था।

दारा सिंह
अपने दौर के अजेय पहलवान और एक्टर दारा सिंह ने 500 प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और एक भी मैच नहीं हारे। फ्री स्टाइल कुश्ती और एक्टिंग दोनों ही फील्ड में दारा सिंह ने बुलंदियों को छुआ। हिंदुस्तान ही क्या, पूरी दुनिया में दारा सिंह का विकल्प नहीं ढूंढा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *